दिल्ली शॉपिंग लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, खासकर अगर आप बजट में ज़्यादा और अच्छी चीज़ें खरीदना चाहते हैं। दिल्ली के होलसेल मार्केट्स इसी कारण से मशहूर हैं। आप आमतौर पर जो चीज़ें महंगे दामों में खरीदते हैं, वो इन बाजारों में एकदम सस्ती कीमतों पर मिल जाती हैं। यहां की रंग-बिरंगी गलियां और हर कोने में छुपे सस्ते सौदे आपका इंतज़ार करते हैं। चाहे आपको कपड़े चाहिए हों, घर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मसाले या किताबें, इन बाजारों में आपको सब मिलेगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि हर चीज़ के लिए एक डेज़िग्नेटेड मार्केट है। कहीं सिर्फ लेदर की चीज़ें मिलती हैं। कहीं इलेक्ट्रॉनिक्स, तो कुछ बाजार कपड़े और ज्वेलरी के लिए पॉपुलर हैं। चलिए इस लेख में आप भी उन मार्केट्स के बारे में जान लीजिए।

सदर बाजार

best markets in delhi for wedding shopping

दिल्ली के होलसेल मार्केट्स की बात करें और सदर बाजार का नाम न लें, ऐसा कैसे हो सकता है? सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे पुराना होलसेल मार्केट माना जाता है। यहां घर का सामान, खिलौने, फैशन एक्सेसरीज और रोजमर्रा की चीज़े बेहद सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। बाजार में दिनभर भीड़ रहती है, इसलिए सुबह जाना बेहतर रहता है।

यह मार्केट सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है। रविवार को यह आमतौर पर बंद रहता है, लेकिन बावजूद इसके कुछ दुकानें खुली होती हैं।

खुलने का समय: सुबह 11:30 बजे
बंद होने का समय: शाम 6:00 बजे
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: तिस हजारी मेट्रो स्टेशन

गांधी नगर मार्केट

अगर शादी की शॉपिंग करनी है या कपड़े थोक में खरीदने हैं, तो गांधी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यह न सिर्फ दिल्ली बल्कि एशिया के सबसे बड़े होलसेल कपड़ा बाजारों में से एक है। यहां आपको शादी, त्योहार और रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए हर तरह के कपड़े एक ही जगह मिल जाते हैं।

इस बाजार में फैब्रिक से लेकर रेडीमेड आउटफिट्स तक की बड़ी वैरायटी मिलती है। यही वजह है कि बुटीक ओनर्स, रिटेलर्स और आम खरीदार भी यहां शॉपिंग के लिए आते हैं। यह बाजार सोमवार को बंद होता है।

खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे
बंद होने का समय: रात 9:00 बजे
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन

इसे भी पढ़ें: Wedding Shopping in Delhi Markets: चांदनी चौक नहीं, दिल्ली के इन 5 बाजारों से करें शादी की शॉपिंग… बजट में मिलेगी बेस्ट क्वालिटी

खरी बावली

asia dry fruit marketImage Source

अगर आपको मसाले, ड्राई फ्रूट्स, चाय और नट्स चाहिए तो खरी बावली सबसे बढ़िया जगह है। यह बाजार एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार भी कहा जाता है। यहाँ से थोक में मसाले खरीदकर आप न सिर्फ घर की खाने की खुशबू बढ़ा सकते हैं, बल्कि छोटे व्यापारी भी फायदा उठा सकते हैं। यह बाजार सदर मार्केट से सटा हुआ ही है, इसलिए यहां पहुंचना बहुत मुश्किल नहीं है।

खुलने का समय: सुबह 11:30 बजे
बंद होने का समय: शाम 6:00 बजे
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन

टैंक रोड

अगर आप फ़ैशन, डेनिम और ट्रेंडी कपड़ों के शौकीन हैं, तो करोल बाग की टैंक रोड मार्केट आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह मार्केट खासतौर पर जीन्स, डेनिम वियर, टी-शर्ट्स और कैज़ुअल कपड़ों के लिए जानी जाती है। यहां देश-विदेश के लेटेस्ट ट्रेंड्स के कपड़े थोक और सेमी-होलसेल रेट पर मिल जाते हैं। यह बाजार रविवार को बंद होता है।

खुलने का समय: सुबह 11:00 बजे
बंद होने का समय: रात 8:00 बजे
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: करोल बाग मेट्रो स्टेशन

पहाड़गंज मार्केट

पहाड़गंज सिर्फ एक टूरिस्ट एरिया नहीं है, बल्कि दिल्ली का एक बेहद लोकप्रिय और भरोसेमंद होलसेल मार्केट भी है। यह इलाका लोकल शॉपर्स और टूरिस्ट, दोनों के बीच काफी मशहूर है। यहां आपको कपड़े, बैग्स, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट आइटम्स और रोज़मर्रा की जरूरत की कई चीज़ें थोक और किफायती दामों पर आसानी से मिल जाती हैं। ये होलसेल मार्केट सोमवार को बंद रहती है।

खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे
बंद होने का समय: रात 9:00 बजे
नजदीकी मेट्रो स्टेशन: रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन

दिल्ली के होलसेल मार्केट्स के बारे में जानकार आपको कैसा लगा? आपको बता दें इसके अलावा भी कई और मार्केट्स हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे आर्टिकल्स में जरूर बताएंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.