इंडियन सिनेमा ने हमें इतनी खास फिल्में दी हैं, जो कई सालों तक हमारे मन में और दिलों में जगह बनाकर रखेंगी। ऐसी कुछ फिल्मों ने ऑस्कर में जगह बनाई। जब दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म अकादमी में किसी भारतीय फिल्म का नाम आता है, तो पूरे देश में जश्न का माहौल बन जाता है। Oscar Nominated Bollywood Movies देखने का मज़ा ही अलग होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। डायरेक्टर नीरज घायवान की फिल्म ‘Homebound’ 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है।

इशान खट्टर और विशाल जेठवा की बेहतरीन एक्टिंग से सजी यह फिल्म 86 देशों से आई एंट्री में से टॉप 15 में शामिल हुई है। दो बचपन के दोस्तों की कहानी वाली इस फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन हासिल की थी। 22 जनवरी 2026 को फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा होगी और अगर यह टॉप 5 में पहुंचती है, तो 20 साल बाद भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनी बनेगी।

अगर आपने Homebound देख ली है और यह आपको अच्छी लगी तो कुछ और Oscar nominated bollywood movies आपको पसंद आएंगी। इन फिल्मों को भी आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Mother India (1957)

indian films in oscar

Image Source

मेहबूब खान की यह क्लासिक फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार की शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म एक मां की संघर्ष भरी कहानी बताती है जो अपने बेटों को पालने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। 30वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। हालांकि, यह सिर्फ एक वोट से इटालियन फिल्म से हार गई थी, लेकिन इसने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर पहचान दिलाई।

Salaam Bombay! (1988)

मीरा नायर की यह दिल को छू लेने वाली फिल्म मुंबई की सड़कों पर रहने वाले बच्चों की मुश्किल जिंदगी को बेहद संवेदनशीलता से दर्शाती है। शफीक सैयद, रघुवीर यादव, अनीता कानवर, नाना पाटेकर की दमदार एक्टिंग वाली यह फिल्म 61वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई थी। कृष्णा नाम के एक लड़के की कहानी बताती यह फिल्म न सिर्फ भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे गरीबी और मजबूरी में भी बचपन की मासूमियत बची रहती है। यह Oscar nominated bollywood movie आप भी जरूर देखें।

The White Tiger (2021)

Bollywood films on global stageImage Source

अरविंद अडिगा के बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में आदर्श गौरव, राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। रामीन बहरानी ने इसे डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए नॉमिनेट हुई थी। यह एक गरीब ड्राइवर बलराम की सक्सेस स्टोरी है जो सोसाइटी में कास्ट सिस्टम पर कमेंट करती है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को ग्लोबली भी काफी सराहा गया था।

Writing with Fire (2022)

अगर आप यह Oscar nominated bollywood movie देखते हैं, तो आप देख सकेंगे कि कैसे स्मार्टफोन से लैस ये महिलाएं डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखती हैं। रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक साबित हुई थी। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली यह पहली भारतीय फीचर डॉक्यूमेंट्री बनी। यह फिल्म ‘खबर लहरिया’ की कहानी बताती है, जो भारत का एकमात्र अखबार है जिसे दलित महिलाएं चलाती हैं। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से मुख्य रिपोर्टर मीरा देवी और क्राइम रिपोर्टर सुनीता प्रजापति की यात्रा को दर्शाती है। Sundance फिल्म फेस्टिवल में दो पुरस्कार जीतने वाली इस फिल्म को वॉशिंगटन पोस्ट ने ‘सबसे प्रेरणादायक पत्रकारिता फिल्म’ कहा था।

All That Breathes (2023)

Bollywood movies sent to OscarsImage Source

शौनक सेन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। यह डॉक्यूमेंट्री 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। यह फिल्म दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाले दो भाइयों मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद की कहानी बताती है, जो अपने घर के तहखाने से घायल पक्षियों, खासकर ब्लैक काइट्स (चील) का इलाज करते हैं। दिल्ली के प्रदूषण और हिंसा के बीच ये दोनों भाई पक्षियों को बचाने में जुटे हैं। 90 मिनट की इस फिल्म ने 2022 Sundance फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड सिनेमा ग्रांड जूरी प्राइज जीता और कान फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन आई अवॉर्ड हासिल किया था।

The Elephant Whisperers (2023)

कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित यह 40 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। यह फिल्म 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय प्रोडक्शन बनी थी। तमिलनाडु के मुदुमलाई नेशनल पार्क में सेट यह डॉक्यूमेंट्री बोम्मन और बेल्ली नाम के एक आदिवासी जोड़े की कहानी बताती है जो दो अनाथ हाथी के बच्चों रघु और अम्मू की देखभाल करते हैं।

क्या आपने इन फिल्मों को देखा है? अगर नहीं तो इन Oscar Nominated Bollywood Movies को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। ये फिल्में न सिर्फ भारतीय सिनेमा की शान नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में भारत की पहचान भी हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.