और वो भी दिल्ली जैसी महंगी मानी जाने वाली सिटी में? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है। अगर आपको लगता है कि दिल्ली में बजट शॉपिंग नामुमकिन है, तो आप गलत हैं। दिल्ली के सस्ते मार्केट्स में 300 से 500 रुपये के बीच खूबसूरत साड़ियां और सूट आसानी से मिल जाते हैं।
चाहे आप स्टूडेंट हों, वर्किंग वुमन हों या घर संभालने वाली गृहिणी, ये मार्केट्स आपके बजट को बिगाड़े बिना आपको स्टाइलिश बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के वो मार्केट्स, जहां से आप मात्र 500 रुपये में झोला भरकर शॉपिंग कर सकते हैं।
1. सदर बाज़ार
Image Source
सदर बाज़ार दिल्ली की सबसे पुरानी और बड़ी होलसेल मार्केट है। यहां साड़ियां और सूट्स के रेट 200 रुपये से शुरू हो जाते हैं। खासियत यह है कि यहां सूती, सिंथेटिक और जॉर्जेट हर तरह की साड़ियां मिलती हैं। सूट के मटेरियल भी 250-400 रुपये में अनस्टिच मिल जाते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक यह मार्केट खुली रहती है। इसलिए यहां भीड़ होती है, मगर अगर आप कम दाम में कुछ खरीदना चाहें, तो यहां आपको बेस्ट डील मिल जाएगी। एक ही जगह पर आपको हर रेंज का सामान मिल जाता है। यहां पहुंचने के लिए आप चांदनी चौक मेट्रो से ऑटो या रिक्शा ले सकते हैं।
2. गांधी नगर मार्केट
गांधी नगर मार्केट कपड़ों की दुनिया है। यह दिल्ली के सस्ते मार्केट्स में से एक है क्योंकि यहां फैब्रिक्स डायरेक्ट मैन्युफैक्चरर से आते हैं। 300-500 रुपये में आपको कॉटन सूट के मटेरियल मिल जाएंगे। साड़ियों में भी बढ़िया वैरायटी है। आपके डेली वियर के लिए कॉटन की साड़ियां 250 रुपये से मिल जाती हैं। यहां की खासियत यह है कि आप अपनी पसंद का डिज़ाइन चुन सकती हैं और दुकानदार आपको मैचिंग ब्लाउज पीस भी दे देते हैं। बस ध्यान रखें कि यह मंगलवार को बंद रहता है, बाकी दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
4. चांदनी चौक

चांदनी चौक का किनारी बाज़ार साड़ियों के लिए बेहद फेमस है। यहां की खासियत है ट्रेडिशनल और एथनिक डिज़ाइन्स। 400-500 रुपये में सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ियां मिल जाती हैं। बनारसी स्टाइल की बॉर्डर वाली साड़ियां भी इस रेंज में आ जाती हैं। सूट के मटेरियल भी अच्छे मिलते हैं। यह पुरानी दिल्ली की शान है। चांदनी चौक सोमवार को बंद रहता है, बाकी दिन सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक यहां रौनक रहती है। अगर आप चांदनी चौक मेट्रो पर उतरते हैं, तो 10 मिनट की वॉक से मार्केट पहुंच सकती हैं। यहां गलियां थोड़ी संकरी हैं लेकिन वैरायटी कमाल की है। पार्किंग की समस्या है इसलिए मेट्रो से जाना बेहतर रहता है।
5. करोल बाग
करोल बाग की अजमल खान रोड साड़ियों और सूट की शॉपिंग के लिए बेहद पॉपुलर है। यहां की खासियत है कि सीज़न के हिसाब से नए डिज़ाइन आते रहते हैं। 350-500 रुपये में सूट के अनस्टिच मटेरियल और साड़ियां दोनों मिल जाती हैं। पंजाबी सूट का कलेक्शन यहां बेहतरीन है। कॉटन और जॉर्जेट दोनों फैब्रिक्स आसानी से मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, आप किसी फैब्रिक को मंगवाना चाहें, तो उसके भी ऑर्डर दे सकते हैं। आपको बता दें कि करोल बाग मेट्रो से 5 मिनट की दूरी पर है। बस यहां मोलभाव ज़रूर करें। इससे आपका ही फायदा होगा!
इसे भी पढ़ें: चांदनी चौक छोड़िए, दिल्ली की इन मार्केट्स से करें ब्राइडल लहंगे की शॉपिंंग
ध्यान रखें ये शॉपिंग टिप्स-
- दिल्ली के सस्ते मार्केट्स में सुबह जल्दी जाएंगी तो भीड़ कम मिलेगी।
- साथ में कैश रखें क्योंकि कई छोटी दुकानवाले कार्ड या यूपीआई नहीं लेते।
- कपड़े की क्वालिटी ज़रूर चेक करें, क्योंकि यह रिटर्न नहीं होते।
- मोलभाव ज़रूर करें, शुरुआती कीमत से 20-30% कम हो सकता है।
- अगर आप बल्क में खरीद रही हैं तो और डिस्काउंट मांगें।
फीचर्ड इमेज सोर्स