क्या आपको भी लगता है कि घूमना सिर्फ अमीरों का शौक है? क्या महीने के आखिर में खाली जेब देखकर आपके भी घूमने के सपने टूट जाते हैं? लेकिन क्या आपको पता है कि आप फ्री में भी ट्रैवल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने! आज हम आपको बताएंगे वो राज जिससे आप बिना पैसों की चिंता किए दुनिया घूम सकते हैं।
सोचिए, पहाड़ों की गोद में रहना, समुद्र किनारे सूरज ढलते देखना, नए शहरों की गलियों में भटकना और वो भी बिना आपके बजट के अंदर… मेरे कई फ्रेंड्स हैं जो इस फ्री में या कम से कम पैसों में ट्रैवल करते हैं। कम्युनिटी स्टे से लेकर वर्क एक्सचेंज और वॉलंटियरिंग तक, ऐसे कई रास्ते हैं जो आपके ट्रैवल के सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। तो चलिए, अब पैसों का बहाना छोड़िए और सीखिए कैसे कम खर्च में या बिल्कुल मुफ्त में आप ट्रैवल कैसे कर सकते हैं?
कम्युनिटी स्टे
Image Source
कम्युनिटी स्टे यानी लोकल्स के साथ रहना एक ऐसा तरीका है, जो आपके पैसे बचा सकता है। इस तरह से आप लोकल कल्चर से जुड़ते हैं। Couchsurfing जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोग मुफ्त में अपने घर में ठहरने की जगह देते हैं। भारत में भी यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आप किसी गांव में, पहाड़ी इलाके में या छोटे कस्बे में स्थानीय परिवारों के साथ रह सकते हैं। बदले में आपको बस थोड़ा घर के कामों में हाथ बंटाना होता है। खाना बनाने में मदद करना, बच्चों को पढ़ाना, या गार्डनिंग में साथ देना। यकीन मानिए, यह एक्सपीरियंस किसी भी 5 स्टार होटल्स से कहीं ज्यादा यादगार हो सकता है।
वर्क एक्सचेंज
वर्क एक्सचेंज का मतलब है कि आप कुछ घंटे काम करें, बदले में आपको रहने और फूड फेसिलिटीज़ मिलती है। Workaway और WWOOF जैसी वेबसाइट्स पर दुनिया भर के अवसर मिलते हैं। आप किसी ऑर्गेनिक फार्म में काम कर सकते हैं, किसी होस्टल को चलाने में मदद कर सकते हैं या किसी एनजीओ के साथ काम कर सकते हैं। इंडिया में भी अब कई जगहों पर यह सुविधा मिलने लगी है। हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और गोवा में खासतौर पर ऐसे मौके मिलते हैं। दिन में चार-पांच घंटे काम करना होता है और बाकी समय आप घूमने, आराम करने या नए लोगों से मिलने में बिता सकते हैं।
वॉलंटियरिंग वर्क
Image Source
वॉलंटियरिंग वर्क ट्रैवल करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। Zostel, Volunteer Yatra, Worlpackers जैसी कई सारी वेबसाइट्स हैं जहां आप वॉलंटियरिंग के जरिए फ्री में घूम-फिर सकते हैं। इनके ऐसे प्रोग्राम्स हैं, जिनके जरिए आप कम खर्च में लंबे समय तक किसी जगह रह सकते हैं। साथ ही, उनके वर्क एक्सचेंज प्रोग्राम में भी जुड़ सकते हैं जहां आपको काम के बदले फ्री में रहने और खाने की सुविधा मिलती है।
कैसे करें शुरुआत?
- सबसे पहले तय करें कि आपको क्या पसंद है और कहां जाना है? फिर इन प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर करें और अपने लिए Opportunities खोजें।
- पहली बार घूमने के लिए आसपास की जगहों को चुनें, ताकि आपको एक्सपीरियंस हो जाए।
- इस बात का ध्यान रखें कि फ्री में ट्रैवल का मतलब यह है कि आपको कम्यूट करने का पैसा कई जगहों पर खुद ही उठाना पड़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां आपको रहने, खाने-पीने या अन्य एक्टिविटीज का पैसा नहीं लगता या कम से कम पेमेंट में हो जाता है।
- आप जो भी वॉलंटियरिंग वर्क, एक्सचेंज प्रोगाम चुनें उसके लिए तैयार रहें, क्योंकि वो चीज़ आपको जरूर करनी पड़ेगी।
तो देर किस बात की? फ्री में ट्रैवल करने के लिए तैयार हो जाएं। पैक करें अपना बैग और अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन के लिए निकल पड़ें।
फीचर्ड इमेज सोर्स