घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और लिस्ट देखकर सिर घूम रहा है? शादी की शॉपिंग कहां से करें कुछ समझ नहीं आ रहा है? लहंगा, शेरवानी, गहने, गिफ्ट्स और न जाने क्या-क्या! ऊपर से बजट का झंझट अलग है। ऐसे में सबसे पहले दिमाग में आता है चांदनी चौक, लेकिन वहां की भीड़-भाड़ और पार्किंग की समस्या सोचकर ही थकान होने लगती है।
अच्छी बात यह है कि दिल्ली में चांदनी चौक के अलावा भी कई शानदार बाजार हैं जहां आप शादी की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं। इन बाजारों में न सिर्फ अच्छा सामान मिलता है, बल्कि दाम भी वाजिब रहते हैं। कुछ जगहें तो इतनी खास हैं कि वहां से खरीदारी करने का मजा ही अलग है। तो आइए जानते हैं शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के मार्केट्स बारे में, जहां क्वालिटी भी और कीमत दोनों बढ़िया होंगे।
1. साउथ एक्सटेंशन मार्केट
Image Source
साउथ दिल्ली का यह बाजार शादी की शॉपिंग के लिए एकदम सटीक है। यहां मिलेंगे आपको डिजाइनर लहंगे, शेरवानी और हर फेस्टिविटी के लिए कपड़े, जो 15,000 से शुरू होते हैं। यह जगह ब्राइड और ग्रूम के बेहतरीन आउटफिट्स के लिए सबसे बढ़िया है। आपको चटख रंग चाहिए हो या हर थीम से मिलता-जुलता ट्रेंडी वियर, यहां आपको कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे।
2. लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट
इस मार्केट के बारे में तो देखिए आपको भी पता ही होगा। यह सबसे पॉपुलर मार्केट्स में से एक है, जहां लहंगे और गाउन्स के खूबसूरत डिजाइन्स आपको देखने को मिलेंगे। यहां आपके हर फंक्शन के लिए कपड़े ही नहीं, जूते और ज्वेलरी तक भी मिल जाएगी। यह मार्केट थोड़ा-सा एक्सपेंसिव लग सकता है, लेकिन क्वालिटी एकदम बढ़िया मिलेगी। ऐसा नहीं है कि आप यहां मोलभाव नहीं कर सकती हैं। बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी हों, तो आपको इस मार्केट में 3040% तक छूट आसानी से मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें: चांदनी चौक छोड़िए, दिल्ली की इन मार्केट्स से करें ब्राइडल लहंगे की शॉपिंग
3. करोल बाग
शादी की शॉपिंग के लिए यह मेरा फेवरेट मार्केट है। मेरे भाई की शादी की सारी शॉपिंग हमने यहीं से की थी। कपड़े ही नहीं , यहां शादी के कार्ड से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ मिलता है। अजमल खान रोड और बैंक स्ट्रीट यहां के प्रसिद्ध इलाके हैं जहां हर बजट के अनुसार ऑप्शन्स हैं। आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेनी हो या फिर फुट वियर, बैग्स और एक्सेसरीज़… सारी चीजें एक ही जगह पर अफॉर्डेबल कीमत पर पा सकती हैं।
4. सदर बाजार
Image Source
अगर शादी में ढेर सारी चीजों की लिस्ट है और बजट भी कंट्रोल में रखना है, तो सदर बाजार से बेहतर जगह शायद ही मिले। यह दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है, जहां आपको गिफ्टिंग आइटम्स, डेकोरेशन का सामान, वेडिंग हैम्पर्स, पैकिंग मैटीरियल और छोटी-छोटी चीज़ें थोक दामों में मिल जाती हैं। मोलभाव करने में हाथ साफ हो तो कई चीजें आप आधा दाम में भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लाजपत नगर नहीं, दिल्ली की इन Markets से करें आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग, बहुत सस्ता मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन
5. लक्ष्मी नगर मार्केट
ईस्ट दिल्ली के इस मार्केट का नाम आपने कम सुना होगा, लेकिन शादी की शॉपिंग के लिए यह एक बजट-फ्रेंडली मार्केट है। यहां आपको अकसर नए डिजाइन के लहंगे, सूट, साड़ियां, रेडी-टू-वियर आउटफिट्स और ब्राइडल एक्सेसरीज़ का काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। इसके अलावा यहां कलीरें, बैंगल्स, ज्वेलरी, पोटली बैग्स जैसी छोटी-छोटी लेकिन जरूरी चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं। अच्छी बात यह है कि मार्केट बहुत ज़्यादा एक्सपेंसिव नहीं है और दुकानों में बार्गेनिंग भी आराम से हो जाती है।
फीचर्ड इमेज सोर्स