दिल्ली का AQI भले ही खराब हो, लेकिन फिर भी दिसंबर की ठंड में लोग पार्क, कैफ़े और दिल्ली के अपकमिंग इवेंट्स को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि इस सीज़न में इवेंट्स की भरमार रहती है। कॉन्सर्ट्स का मज़ा लेना हो या फिर किसी मज़ेदार फूड फेस्टिवल में तरह-तरह की कुजीन का स्वाद लेना हो, दिल्ली वालों का आउटिंग प्लान कभी रुकता नहीं।

तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि दोस्तों या फैमिली के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली के बेहतरीन Upcoming Events के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको मिलेगा म्यूजिक, फूड, कल्चर और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़।

1. The Grub Fest Delhi 2025

upcoming events in delhi december 2025Image Source

कब- 6-7 दिसंबर

कहां- JLN स्टेडियम

यह दिल्ली का सबसे बड़ा और सबसे पॉपुलर फूड फेस्टिवल है। The Grub Fest इस बार पहले से भी ज़्यादा धमाकेदार होने वाला है। यहां आपको मिलेंगे दिल्ली के बेस्ट रेस्टोरेंट्स, कैफे और फूड ब्रांड्स एक ही जगह पर। अगर आपकी टोली खाने-पीने की शौकीन है, तो इस इवेंट पर जाना तो बनता है।

क्या खास है?

  • 100+ फूड स्टॉल्स
  • लाइव म्यूज़िक परफॉर्मेंस
  • डांस, DJ और इंस्टा-फ्रेंडली सेटअप
  • शॉपिंग ऑप्शन्स और एक्टिविटीज़

2. AP Dhillon- One of One Tour

कब- 7 दिसंबर

कहां- इंदिरा गांधी एरीना

भीड़ जुटाने के लिए AP Dhillon का नाम ही काफी है। उनका ‘One of One Tour’ मजेदार होगा, इस बात पर कोई शक नहीं कर सकता है। अगर आप और आपके दोस्त पंजाबी म्यूजिक और हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट्स पसंद करते हैं, तो यह इवेंट आपकी विंटर नाइट को शानदार बना देगा। कॉन्सर्ट्स की टिकट्स आप इंटरनेट पर बुक कर सकते हैं।

क्या खास है?

  • बेहतरीन पंजाबी पॉप एक्सपीरियंस
  • हाई-एनर्जी सेटअप और LED विजुअल्स
  • ऑडियंस के साथ जबरदस्त इंटरैक्शन

3. सरस फूड फेस्टिवल 2025

saras food festival 2025 upcoming delhi eventImage Source

कब- 1-9 दिसंबर

कहां- सुंदर नर्सरी

यह फूड फेस्ट सिर्फ खाने का नहीं, बल्कि भारत की लोक संस्कृति का खूबसूरत संगम है। Saras Food Festival देश की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ऑथेंटिक खाने के लिए जाना जाता है। अगर आप ट्रैवल और कल्चर-लविंग हैं या भारत के असली स्वाद का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह फेस्टिवल मिस न करें।

क्या खास है?

  • अलग-अलग राज्यों का देसी और ऑथेंटिक खाने के लिए
  • मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प और लोक कला
  • ओपन-एयर सुंदर नर्सरी की वाइब
  • फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट

4. जश्न-ए-रेख़्ता 2025

कब- 5-7 दिसंबर

कहां- बानसेरा पार्क

उर्दू भाषा, शायरी, कविता, म्यूजिक और संस्कृति का सबसे खूबसूरत जश्न है जश्न-ए-रेख़्ता। जाहिर है कि हर साल की तरह इस बार भी यह दिल जीत लेगा। यह इवेंट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें उर्दू अदब, ग़ज़लें, किताबें और सूफियाना माहौल पसंद है।

क्या खास है?

  • मशहूर शायरों और लेखकों के सत्र
  • लाइव कविता और ग़ज़ल नाइट
  • उर्दू बुक फेयर
  • इंडी म्यूज़िकल परफॉर्मेंसेज़

5. Nizam Brothers Live

कब- 6 दिसंबर

कहां- The Big Tree, द्वारका, दिल्ली

सूफी गानें पसंद करने वालों के लिए Nizam Brothers का लाइव शो एक म्यूज़िकल ट्रीट है। उनकी आवाज़ में वह जादू है जो दिल को एकदम सुकून दे देता है।

क्या खास है?

  • सूफी संगीत का जश्न
  • रात की ठंड में गर्म चाय और लाइव गायकी का खुशनुमा माहौल
  • दोस्तों के साथ म्यूज़िकल नाइट के लिए परफेक्ट चॉइस

अब बताइए आप कौन-से इवेंट के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं? हम आगे भी आपके लिए दिल्ली के अपकमिंग इवेंट्स के बारे में बताते रहेंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.