Budget Trip Near Delhi की बात करते ही लोगों को बस जयपुर या मसूरी का ख्याल आता है। हालांकि, इसके अलावा भी कितनी जगहें हैं जहां आप कम से कम रुपये में मौज कर सकते हैं। अगर आप भी दिसंबर की ठंड में कहीं घूम आने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट कम होने की वजह से प्लान टल रहा है, तो यह लेख आपके लिए है। घूमने के लिए हमेशा बड़ा बजट ज़रूरी नहीं होता, थोड़ी-सी रिसर्च और सही प्लानिंग के साथ आप कम पैसों में भी बेहतरीन ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं। दिल्ली के आसपास तो ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 7000 रुपये में एक शानदार, रिलैक्सिंग और फुल-फन वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। बस बैग पैक कीजिए और जान लीजिए कि इस बजट में आप किन जगहों को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

1. ऋषिकेश

budget trip near delhiImage Source

ऋषिकेश दिल्ली के बहुत नजदीक है, तो आपका ज्यादा समय भी नहीं जाएगा। आप आराम से 5 या 6 घंटे में ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। ठंडी हवा, गंगा किनारे का सुंदर व्यू और पहाड़ों का शांत वातावरण इस ट्रिप को और भी खास बना देता है। अगर आप योग और मेडिटेशन में दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां आप क्लासेज ले सकते हैं। गंगा किनारे शानदार कैफे में बैठकर चिल कर सकते हैं। अगर एडवेंचर करने में इंटरेस्ट हो, तो रिवर राफ्टिंग और कई वॉटर स्पोर्ट्स  किए जा सकते हैं।

बजट- 7000 रुपये

  • दिल्ली से बस या ट्रेन में ट्रैवल करने पर आपका खर्च लगभग 1000 रुपये से 1500 रुपये होगा।
  • आपको 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में अच्छा स्टे मिल जाएगा।
  • फूड में आपका खर्च लगभग 1500 रुपये होगा।
  • रिवर राफ्टिंग में आपका खर्च 600 रुपये से 1500 रुपये के आसपास होगा। रिवर राफ्टिंग करते वक्त बस ध्यान रखें कि आप कितने किलोमीटर्स की राफ्टिंग कर रहे हैं। उस हिसाब से बजच ऊपर-नीचे हो सकता है।

2. नीमराना

 budget-friendly destinations near DelhiImage Source

नीमराना दिल्ली से सिर्फ 2-3 घंटे की दूरी पर है, इसलिए यह एक परफेक्ट क्विक गेटवे है। अगर आप रॉयल माहौल, अरावली हिल्स और थोड़ी-सी हिस्ट्री का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यहां की ट्रिप आपको ज़रूर पसंद आएगी। नीमराना फोर्ट बेहद खूबसूरत है और यहां फोटो लेना इंस्टाग्राम के लिए जरूरी भी है। आप आस-पास के व्यू पॉइंट्स पर घूम सकते हैं, लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर सकते हैं और आराम से एक दिन की शॉर्ट ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।

बजट- 7000 रुपये

  • दिल्ली से नीमराना बस या कैब शेयर करके जाने पर आपका खर्च लगभग 400 रुपये से 800 रुपये आएगा।
  • स्टे का खर्च आपके बजट के हिसाब से हो सकता है। आपको 1500 रुपये से 2000 रुपये में आरामदायक होटल या गेस्ट हाउस मिल जाता है।
  • फूड में आपका खर्च लगभग 1200 से 1500 रुपये तक आएगा।
  • नीमराना फोर्ट में एंट्री टिकट और अन्य एक्टिविटीज़ मिलाकर आपका खर्च लगभग 500-1000 रुपये तक आ सकता है। बचे हुए पैसों से शॉपिंग करना मत भूलिएगा!

3. चकराता

dilli ke paas sasti weekend getawayImage Source

अगर आपको शांति, नेचर और पहाड़ों का कंबिनेशन चाहिए, तो चकराता आपके लिए बेस्ट जगह है। Budget Trip Near Delhi की लिस्ट में यह जगह बहुत खास है, क्योंकि यह देहरादून के पास है और एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। दिसंबर में यहां की ठंड काफी अच्छी लगती है और मौसम इतना साफ होता है कि आप पहाड़ों के शानदार व्यू देख पाते हैं। टाइगर फॉल, जंगल वॉक और ऑफबीट लोकेशन्स यहां के मेन अट्रैक्शन्स हैं।

बजट- 7000 रुपये

  • दिल्ली से चकराता बस करके जाएंगे तो आपका ट्रैवल खर्च लगभग 800 रुपये से 1500 रुपये तक आएगा।
  • स्टे आप होमस्टे या बजट होटल में 1200 रुपये से 1800 रुपये तक आराम से पा सकते हैं।
  • फूड में आपका खर्च करीब 1200-1500 रुपये के आसपास रहेगा।
  • स्थानीय घूमने (जैसे टाइगर फॉल, व्यू पॉइंट्स, लोकल कैब) का खर्च लगभग 600-800 रुपये तक होगा।

अगर आपका बजट सिर्फ 7000 रुपये है, तो स्टे और ट्रैवल को थोड़ा स्मार्ट तरीके से मैनेज कीजिए। इससे आपकी पूरी ट्रिप आराम से बजट में फिट हो जाएगी। ऐसे ही Budget Trip Near Delhi की लिस्ट लेकर हम फिर आएंगे।

फीर्चड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.