सर्दियों का मौसम सरसों का साग और मक्के की रोटी के बिना अधूरा माना जाता है। घर में बनाया साग चाहे कितना भी स्वादिष्ट हो, लेकिन रेस्टोरेंट स्टाइल सरसों का साग अलग ही स्वादिष्ट होता है। मगर क्या आपको पता है यह रेस्टोरेंट वाला फ्लेवर आना इतना मुश्किल है नहीं! जी हां, अगर आप सही इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें और सही टेक्नीक आजमाएं तो आप भी रेस्टोरेंट वाला साग तैयार कर सकते हैं।

असल में, लोग जल्दबाजी में साग तैयार करते हैं, तो फ्लेवर ढंग से निखर नहीं पाता। इसके साथ ही, उसे धीमीं आंच पर पकाना भी जरूरी है। ऐसे ही कुछ और टिप्स हैं, जो बेहतरीन साग बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेख मे चलिए आपको बताएं रेस्टोरेंट स्टाइल सरसों का साग बनाने के टिप्स और ट्रिक्स क्या हैं!

1. सरसों के साग के लिए पत्तों का सही कॉम्बिनेशन है जरूरी

tips to make sarson ka saagImage Source

सिर्फ सरसों के पत्ते इस्तेमाल करने से साग हल्का कड़वा हो सकता है। एक्सपर्ट शेफ हमेशा तीन तरह के पत्तों का कॉम्बिनेशन रखते हैं। यह मिश्रण साग को परफेक्ट गाढ़ापन और क्रीमी टेक्सचर देता है। पालक और बथुआ सरसों की कड़वाहट बैलेंस करते हैं, जिससे स्वाद अच्छा आता है। आप इस कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें-

  • 60% सरसों
  • 30% पालक
  • 10% बथुआ

2. धीमी आंच पर उबालें सरसों का साग

साग बनाते वक्त ध्यान रखें कि इसे तेज आंच पर बिल्कुल न पकाएं। फ्लेवर अच्छी तरह से निखरे इसके लिए इसे धीमी आंच पर पकाना जरूरी होता है। साग को धीमी आंच पर कम से कम 30 से 40 मिनट तक पकाएं। धीरे-धीरे पकने से हरी पत्तियों का असली स्वाद और सुगंध बाहर आती है।

3. मक्के के आटे से आएगी सही कंसिस्टेंसी

Authentic sarson ka saag recipeImage Source

साग की कंसिस्टेंसी ना बहुत पतली होनी चाहिए और ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ी। सही टेक्सचर पाने के लिए उबलते हुए साग में 1-2 चम्मच मक्के का आटा मिलाएं। यह न सिर्फ साग को बाइंड करता है, बल्कि उसे स्मूथ भी बनाता है। ढाबा या रेस्टोरेंट वाला सरसों साग इसी वजह से क्रीमी लगता है।

4. असली स्वाद देता है देसी तड़का

सरसों के साग का जादू उसका तड़का तय करता है। देसी घी में तैयार हुआ तड़का न सिर्फ खुशबू बढ़ाता है, बल्कि स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है। इसके लिए आपको चाहिए-

  • देसी घी
  • बारीक कटा लहसुन
  • प्याज
  • लाल मिर्च
  • गरम मसाला

घी को अच्छी तरह गर्म करें। इसमें सबसे पहले लहसुन डालकर भूनें। फिर प्याज, मसाले और लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। इसे उबलते साग पर डालते ही आपको वो रेस्टोरेंट वाली खुशबू आने लगेगी।

5. मक्खन डालना न भूलें

Sarson ka saag banane ka tarikaImage Source

रेस्टोरेंट वाला सरसों के साग में ऊपर से एक बड़ा चम्मच सफेद मक्खन डालना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ डिश की रिचनेस को बढ़ाता है, बल्कि इसे इंस्टेंट क्रीमीनेस और सुगंध देता है। मक्खन साग के स्वाद को एकदम अगले लेवल पर पहुंचा देता है।

6. रुककर सर्व करें सरसों का साग

साग पकने के तुरंत बाद सर्व करने की जल्दबाजी न करें। इसे 10-15 मिनट ढककर आराम देने से मसाले पूरी तरह से सेट हो जाते हैं और स्वाद और भी ज़्यादा निखरकर आता है। यह छोटा-सा स्टेप आप भी फॉलो करके जरूर देखें।

अब जब भी साग तैयार करें, तो इन टिप्स को ध्यान रखें और फिर देखें कुकिंग का कमाल… आपके मेहमान भी आपके बनाए सरसों के साग की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.