लोग प्यार में होते हैं, तो अक्सर पूछते हैं, “तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?” लेकिन बहुत कम लोग अपने पार्टनर से फाइनेंशियल क्वेश्चन्स करते हैं।

सच ये है कि रिश्ते सिर्फ़ इमोशन्स पर नहीं, फाइनेंशियल समझदारी पर भी चलते हैं। कई बार प्यार बहुत होता है, लेकिन पैसों को लेकर सोच अलग-अलग हो तो स्ट्रेस बढ़ जाता है।

शादी से पहले या सीरियस कमिटमेंट से पहले अगर पैसे से जुड़े सवाल कर लिए जाएं, तो आगे चलकर गलतफहमियों की गुंजाइश कम हो जाती है। ये 5 फाइनेंशियल क्वेश्चन्स हैं, जो हर कपल को खुलकर एक-दूसरे से पूछने चाहिए।

1. हम कपल के तौर पर फाइनेंस कैसे मैनेज करेंगे?

how to manage finances as a coupleImage Source

क्या हम सब कुछ 50-50 शेयर करेंगे? या इनकम के हिसाब से कॉन्ट्रिब्यूट करेंगे? क्या हमारा एक जॉइंट अकाउंट होगा या सब कुछ अलग-अलग रहेगा?

दरअसल, हर कपल का तरीका अलग होता है। कुछ लोग अपनी-अपनी कमाई अलग रखते हैं और खर्च शेयर करते हैं। कुछ पूरी तरह जॉइंट फाइनेंस पसंद करते हैं। यहां सही या गलत कुछ नहीं है। बस आप दोनों का कम्फर्ट ज़रूरी है।

इस सवाल को अपने फाइनेंशियल क्वेश्चन्स की लिस्ट में ज़रूर रखें, क्योंकि इससे साफ हो जाता है कि आप दोनों पैसों को लेकर कितने ट्रांसपेरेंट और टीम-ओरिएंटेड हैं।

2. तुम्हारे ऊपर कितना कर्ज (Debt) है?

यह सवाल थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन बेहद ज़रूरी है। क्या आपके पार्टनर के पास एजुकेशन लोन है? क्रेडिट कार्ड का बकाया या पर्सनल लोन है? कर्ज होना गलत नहीं है, लेकिन उसे छुपाना गलत हो सकता है। क्योंकि शादी या साथ रहने के बाद, यह ज़िम्मेदारी दोनों पर असर डाल सकती है।

खुलकर बात करने से आप दोनों एक प्लान बना सकते हैं, जैसे कितने समय में कर्ज चुकाना है और यह कैसे होगा?

3. हम Shared Savings और Emergency Fund कैसे मैनेज करेंगे?

emergency fund fo couplesImage Source

रिश्ते में रोमांस ज़रूरी है, लेकिन रियल लाइफ में इमरजेंसी भी आती है। जैसे अचानक नौकरी चली जाए, मेडिकल इश्यू हो जाए या कोई बड़ा खर्च आ जाए।

क्या आप दोनों मिलकर एक इमरजेंसी फंड बनाएंगे? क्या आपकी अलग-अलग सेविंग्स भी होंगी? इस तरह के फाइनेंशियल क्वेश्चन्स करना भी आवश्यक है।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना चाहिए। अगर आप दोनों इस पर पहले ही सहमत हो जाते हैं, तो भविष्य में घबराहट कम होगी।

4. शादी का बजट कैसा होगा?

शादी एक खूबसूरत सपना है, लेकिन उसका बजट तो आपको पता ही है। क्या आप ग्रैंड वेडिंग चाहते हैं या सिंपल और इंटिमेट? इसे भी फाइनेंशियल क्वेश्चन्स की लिस्ट में शामिल करना चाहिए, क्योंकि आप दोनों से शादी को लेकर अलग-अलग सपने सजाए होंगे।

भारत में शादियों पर अक्सर लोग अपनी सेविंग्स खत्म कर देते हैं या लोन ले लेते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप दोनों इस पर बात करें कि क्या हम अपनी शादी के लिए कर्ज लेंगे? या जितना है, उसी में प्लान करेंगे?

शादी एक दिन की होती है, लेकिन उसके बाद की जिंदगी लंबी है। इसलिए बजट पर बातचीत समझदारी है, कंजूसी नहीं।

5. तुम Saver हो या Spender हो?

money questions to ask to partnersImage Source

कुछ लोग हर खर्च से पहले 10 बार सोचते हैं। कुछ लोग “You Only Live Once” में विश्वास करते हैं। आप सेविंग्स करें और दूसरा शॉपिंग-लवर हो, तो टकराव हो सकता है।

क्या वे इंवेस्टमेंट्स में विश्वास करते हैं? कहीं आपका पार्टनर इम्पल्स शॉपिंग तो नहीं करता? आपका पार्टनर बजट बनाता है या नहीं? ये फाइनेंशियल क्वेश्चन्स आपको उनके मनी बिहेवियर की झलक देते हैं।

आपको भी लगेगा कि कैसे कोई पैसों को लेकर बार कर सकता है? लेकिन बहुत रिलेशनशिप्स पैसे की वजह से ही टूटते हैं। ट्रस्ट सिर्फ दिल से नहीं, ट्रांसपेरेंसी से भी बनता है।

अगर आप शुरुआत में ही ये 5 फाइनेंशियल क्वेश्चन्स पूछ लेते हैं, तो आपका रिश्ता सिर्फ इमोशनली ही नहीं, फाइनेंशियली भी मजबूत होगा।

फीचर्ड इमेसज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.