अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो जाहीर है आप नहीं चाहतीं की आपकी ब्राइडल लुक किसी और से मिलती-जुलती हो। लाल, पीला, गुलाबी, नीला बहुत सी दुल्हनों पर देखा गया है। पर अलग दिखने के लिए, आपकी शादी का जोड़ा भी अलग से रंग का होना चाहिए। यह देखिए सात काले रंग के दुल्हन के जोड़े जो आपको यकीन दिला देंगे की काले रंग में कुछ तो खास है।

केप साड़ी

डिजाइनर अर्पिता मेहता ने अपनी शादी के दौरान यह काली साड़ी पहनी थी। साड़ी पर सेक्वीनस का काम किया गया है और साथ में, इन्होंने बहुत ही कम गहने पहनें हैं ताकि सारा ध्यान इस यूनीक साड़ी पर जाए। आप भी ऐसी चमकीली काली साड़ी ट्राइ कर सकतीं हैं एक जैकिट या केप के साथ।

काला और सुनहरा लहंगा

ऐसे लहंगे के साथ सादी चोली चुनें ताकि आपकी लुक ज्यादा भारी ना लगे। चाहे संगीत हो या रात की महंदी, यह काला और सुनहरा लहंगा दुल्हन पर बहुत जचेगा।

हाथ के काम वाला काला लहंगा

यह लहंगा फेरों के लिए बहुत सुंदर है। और शादी के बाद, इस लहंगे का ब्लाउस, स्कर्ट, और दुपट्टा अलग-अलग पोशाकों के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। क्योंकि इसका हर हिस्सा एक स्टैट्मन्ट पीस है।

चमकता हुआ काला लहंगा

इस लहंगे के साथ, आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छोटे झुमके और एक क्लच या पोटली के साथ आपकी लुक बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत लगेगी। अपना मेकअप इसके साथ थोड़ा कम ही रखें।

काला और अन्य रंगों वाला लहंगा

अगर आपको पूरे काले रंग का दुल्हन का जोड़ा अच्छा नहीं लग रहा, तो आप ऐसा लहंगा भी देख सकते हैं। काले रंग के ऊपर जब कई और रंग डाले जाते हैं, तो वह काफी खिलने लगते हैं। इससे आपके घरवाले भी खुश होंगे की दुल्हन ने पूरी काली पोशाक नहीं पहनी।

काले पर रंगों का खेल

अगर आपको अपने शादी के जोड़े पर बहुत सारे रंग चाहिए, तो आप ऐसा लहंगा देखें। इसमें बहुत से रंग हैं और यह रात के फेरों में चमकता हुआ दिखेगा।

शाही कुर्ता लहंगा

अगर आपको किसी राजघराने की दुल्हन जैसा दिखना है, यह लहंगा आपके लिए ही बना है। एक छोटा कुर्ता चुनिये जिस पर भारी काम हो और लहंगा जिसके बॉर्डर पर इस तरह का बारीक काम दिखे। ऐसे लहंगे में आपकी ब्राइडल लुक कोई भी भूल नहीं पाएगा।

  • Tags:

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.