ज़िंदगी में सुकून के लिए सिर्फ एक कप कॉफी की ज़रूरत है। लेकिन यात्रा करते वक्त एक अच्छा कैफे ढूंढना काफी मुश्किल है। अगर आप इस वीकेंड चंडीगढ़ जाने का सोच रहे हैं तो वहाँ आपको एक मज़ेदार कॉफी पीने के लिए काफी अच्छी कॉफी शॉप मिल जाएंगी। चंडीगढ़ के इन मशहूर कैफे में जाना ना भूलें।
इंडियन कॉफी हाउस
चंडीगढ़ के मशहूर और पुराने कैफे में से एक है इंडियन कॉफी हाउस। यह सिर्फ वहाँ के आम लोगों का ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीस का भी पसंदीदा कॉफी शॉप है। मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना का पसंदीदा कैफे है इंडियन कॉफी हाउस। यहाँ की फ़िल्टर कॉफी सबसे अच्छी है और आपको यहाँ पर काफी दक्षिण भारतीय पदार्थ भी मिलेंगे।
कहाँ : SCO 12, नीलम सिनेमा के पास , 17E, सेक्टर 17, चंडीगढ़
बैकपैकरस कैफे
ट्रैवल करने वालों का पसंदीदा कैफे है बैकपैकरस कैफे। दोस्तों के साथ हो या अपने डेट के साथ, बैकपैकरस कैफे साथ वक्त बिताने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहाँ की कॉफी, इनका खाना और म्यूजिक नौजवानों में काफी प्रसिद्ध है। बैकपैकरस कैफे का ऑल-डे ब्रेक्फस्ट मेन्यू भी मशहूर है। अगर आप यहाँ जाएँ, तो उनकी स्पगेटी जरूर चखें।
कहाँ : SCF 16, इनेर मार्किट, 9-D, सेक्टर 9, चंडीगढ़
फ्रेंच प्रेस कैफे
अगर आप फ्रेंच प्रेस कॉफी के शौकीन हैं, इस कैफे में जरूर जाईएगा। हैन्ड ब्रू कॉफी के अलावा, यहाँ का यूरोपियन खाना भी काफी प्रसिद्ध है। सुकून भरा म्यूजिक और आरामदायक सीटिंग इस जगह की खासियत है। अगर आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताना चाहते हैं या फिर घर के बाहर कहीं किसी कैफे में बैठकर काम करना चाहते हैं, तो फ्रेंच प्रेस कैफे एक बहुत ही बेहतरीन जगह है।
कहाँ: SCO-17, सेक्टर 16 D, सेक्टर 16, चंडीगढ़
कैफे जे सी’स
अगर आप अपने पालतू पशुओं के साथ किसी कैफे में जाना चाहते हैं, कैफे जे सी’स आपको पसंद आएगा। यहाँ का डैकॉर सुंदर है और बाहर खुले आसमान में तारों के नीचे भी सीटिंग उपलब्ध है।
कहाँ: कोल डिपो कॉम्प्लेक्स, शॉप No. 2 & 3, आज़ादी Rte, 10D, सेक्टर 10, चंडीगढ़
बुक्स एन ब्रू
अगर आपको किताबों का शौक है, तो बुक्स एन ब्रू आपके लिए जन्नत से कम नहीं होगा। यहाँ का स्वादिष्ट खान, लाइव म्यूजिक, गेम्स और किताबें आपके दिल को खुश कर देंगी। भले आप नौजवान हों या बुजुर्ग, यहाँ की कॉफी पर आपका दिल आ जाएगा।
कहाँ: SCO 8, 1st फ्लोर, उद्यान पथ, सेक्टर 16-D, चंडीगढ़
द हेढ़्हॉग कैफे
चंडीगढ़ का एक और मशहूर बुक कैफे, द हेढ़्हॉग कैफे में किताबें और सुकून, आपको दोनों ही मिलेंगे। यहाँ का मेन्यू भी एक नॉवेल के अध्याय की तरह बनाया हुआ है। यदि आपको नाश्ता चाहिए हो या सलाद, मीठा चाहिए या पीने के लिए कुछ, सभी का एक अलग अध्याय मिलेगा यहाँ। अगर आपको दूध या दूध से बनी चीजों से ऐलर्जी है, तब भी आपको खाने पीने के लिए काफी विकल्प मिलेंगे।
कहाँ: इनर मार्किट, SCF 12, सेक्टर 7-C, सेक्टर 7, चंडीगढ़
द विलो कैफे
“इंस्टाग्राम एस्थेटिक्स” के लिए अगर आप किसी कैफे में जाना चाहते हैं, तो द विलो कैफे एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह बिल्कुल फॉरेन के कैफेस की तरह
छोटा और प्यारा है। यहाँ पर आपको विदेशी और देसी खाना भरपूर मिलेगा. यहाँ के खाने के अलावा आप रूफ्टाप गार्डन का भी आनंद ले सकते हैं।
कहाँ: शॉप No, 01, आज़ादी Rte, 10D, सेक्टर 10, चंडीगढ़
कैफे नोमैड
तुर्की के बीचो-बीच किसी बाज़ार के कैफे की तरह है कैफे नोमैड। यह ट्रैव्लरस की पसंदीदा जगह है चंडीगढ़ में। यहाँ का ग्रीक और मेडिटेरेनियन खाना आपकी रूह को छू जाएगा।
कहाँ: 1914, सरोवर पथ, सेक्टर 7-C, सेक्टर 7, चंडीगढ़
कामा कैफे
काफी शाही कैफे है कामा कैफे। यहाँ पर आपको एकदम राजकीय सेवा मिलेगी। यहाँ का सर्विस और अंदर की ग्राफिटी, दोनों आपको बहुत खुशनुमा कर देंगी। यहाँ की दालचीनी वाली कॉफी मशहूर है, तो उसे ट्राइ करना ना भूलें।
कहाँ: SCO 15A, फ्रन्ट साइड, मध्य मार्ग, सेक्टर 7-C, चंडीगढ़
वर्जिन कोर्ट्यार्ड
अगर आप कभी स्पेन या ग्रीस नहीं गए, लेकिन वहाँ के कैफे का लुत्फ भारत में उठाना चाहते हैं, तो वर्जिन कोर्ट्यार्ड ज़रूर जाएँ। आपको डेट पर जाना हो या फिर दोस्तों के साथ चिल करने जाने हो, वर्जिन कोर्ट्यार्ड काफी बढ़िया ऑप्शन है। और अगर आप वाइन और चीसकेक पसंद करते हैं, तो इस जगह पर जाना ना भूलें।
कहाँ: SCO 1A, सेक्टर 7-C, सेक्टर 7, चंडीगढ़