रमज़ान के महीने में अगर आप लखनऊ पहुँच गए, तो समझिए आपकी किस्मत खुल गई। मुर्ग कबाब से लेकर गोश्त के गलौटी कबाब, आप जो मांगेंगे, आपको नवाबों के शहर में मिलेगा। यह हैं लखनऊ की 8 ऐसी जगहें जहां सबसे बेहतरीन कबाब मिलते हैं।

टुंडे कबाबी

टुंडे कबाबी पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत तो क्या, पूरी दुनिया से लोग टुंडे कबाबी के कबाब खाने खास लखनऊ आते हैं। और कबाब ही नहीं, यहाँ की बिरयानी भी बहुत मशहूर है। अगर आप कबाब के शौकीन हैं, यहाँ के गलौटी कबाब के साथ वरकी परांठा भी जरूर चखिएगा।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹300

द अवध दस्तरख्वान

लखनऊ के वासियों में एक और मशहूर जगह है द अवध दस्तरख्वान। यहाँ, विभिन्न तरह के कबाब मिलते हैं। सीख, बोटी, गलौटी या शामी कबाब, आपकी जो भी पसंद हो, यहाँ जरूर मिलेगी।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹500

दम सफर बिरयानी

शानदार मुग़लई दावत के लिए, इस रमज़ान, दम सफर बिरयानी का खाना जरूर चखें। स्वादिष्ट कबाब के साथ-साथ, इनकी बिरयानी भी लाजवाब है। यह सिर्फ डिलिवर करते हैं, तो यहाँ से आपको घर पर खाना मंगवाना पड़ेगा।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹500

मूबीन’स

मूबीन’स में शायद थोड़ी भीड़ मिले और पार्किंग भी ना मिले, पर इनके खाने के लिए इंतज़ार करना बनता है। इनके कबाब चखकर आप यह सारी परेशानियाँ भूल जाएंगे।

कहाँ: 1ली मंजिल, होटल अकबरी गेट, अब्दुल अज़ीज़ रोड चौक

दो लोगों का खर्च: ₹300

करीम कबाबी

करीम कबाबी भी सिर्फ डिलिवर करते हैं। यहाँ, आपको कबाब रोल से लेकर कबाब बर्गर तक अनोखे पकवान मिलेंगे। यहाँ से खाना घर पर मँगवाइए और दावत का लुत्फ उठाइए।

कहाँ: 262/1, बिलोच पूरा, चौक

दो लोगों का खर्च: ₹300

आफ़रीन

कबाब के बिना, इफ्तार अधूरी सी लगती है। और अगर आपके घर मेहमान आए हुए हैं, उन्हे आफ़रीन लेकर जाइए। इनके कबाब और रोल काफी मशहूर हैं।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹500

मामा बिरयानी

मामा बिरयानी लखनऊ में बेस्ट कबाब के लिए मशहूर है। और नाम से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा की इनकी बिरयानी भी लोगों को बहुत पसंद आती है। तो अगर आपका मूड कबाब से शुरू होकर बिरयानी तक आ चुका है, मामा बिरयानी जरूर जाएँ।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹300

बहरूज़ बिरयानी

ऐसा कैसे हो सकता है की कबाब और बिरयानी की बात हो रही हो, और बहरूज़ का नाम ना आए? मुग़लई खाने के लिए बहरूज़ काफी मशहूर है। इनका मेनू ध्यान से पढ़िएगा ताकि कबाब, बिरयानी और मीठे में कुछ रह ना जाए।

कहाँ: अन्य शाखाएँ

दो लोगों का खर्च: ₹400

  • Tags:

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.